शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है और दुनिया भर में 600 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है । फिल्म के साथ शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर दमदार वापसी और दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए फैन्स उनकी तारीफ करते नही थक रहें है ।

Pathaan-couple-show-off-their-romance-as-Shah-Rukh-Khan-620

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

कहा जा सकता है कि शाहरुख दीपिका की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी तेजी से बॉलीवुड की गोल्डन जोड़ी बन गई है जिसने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर की सफलता के बाद, फिर से इतिहास रचा और ब्लॉकबस्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर शाहरुख खान ने अपनी लीडिंग लेडी दीपिका के लिए ‘आंखों में तेरी’ गाना गुनगुनाया । 

यह देखते हुए कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ की थी, उनका सबसे हिट गाना ‘आंखों में तेरी’ था, सुपरस्टार ने उन्हें ये गाना डेडिकेट किया और इस तरह से पुरानी यादों को ताजा कर दिया ।

फिल्म की जबरदस्त सफलता यह साबित करती है कि कैसे हर बार दो सुपरस्टार एक फिल्म के लिए एक साथ आते हैं जो सरासर एक जादू और एक बड़ी सफलता की गारंटी होता है। आपको बता दें ओम शांति ओम दीपिका की डेब्यू फिल्म थी जिसमें उन्होंने पहली बार किंग खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ की कमाई की और 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई । 

वहीं दीपिका-शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ने 425 करोड़ के साथ 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया और दुनिया भर उस समय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बन गई, साथ ही ये अब तक की 21 वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी है। इसके अवाला दोनों की हैप्पी न्यू ईयर ने भी उस समय तक किसी भारतीय फिल्म द्वारा बनाए गए पहले दिन के हाईएस्ट फर्स्ट डे रिकॉर्ड को बनाया, और दुनिया भर में ₹408 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली 26वीं भारतीय फिल्म बन गई ।

यह उल्लेखनीय है कि कैसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पास सफलता का 100% ट्रैक रिकॉर्ड है, और पठान के साथ अब महामारी के बाद की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बन रही है और इस एवरग्रीन ऑनस्क्रीन जोड़ी के लिए प्यार समय के साथ बढ़ता और मजबूत होता जा रहा है ।