अपने करियर की पहली एक्शन थ्रिलर फ़िल्म कोड नेम: तिरंगा की रिलीज़ की तैयारी में जुटीं परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं । रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनीं कोड नेम: तिरंगा 14 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज़ होगी लेकिन उससे पहले परिणीति चोपड़ा ने अपनी हॉटनैस से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है ।

परिणीति चोपड़ा की हॉटनैस
मालदीव वेकेशन से परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खास तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह समुंदर किनारे बैठ कर बिकिनी में पोज देती दिखाई दे रही हैं । शेयर की गई तस्वीर में परिणीति नियॉन कलर की बिकिनी दिखाई दे रही हैं । इस फ़ोटो को शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, ‘biggini shoot’
एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।
कोड नेम : तिरंगा एक जासूसी थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें परिणीति के अपोजिट हार्डी संधू नजर आएंगे । कोड नाम: तिरंगा गुलशन कुमार, टी-सीरीज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म हैंगर द्वारा प्रस्तुत की गई है और भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रिभु दासगुप्ता और विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्मित है । रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोड नेम : तिरंगा 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
इसके अलावा परिणीति सूरज बड़जात्या की ऊँचाई में भी नज़र आएँगी ।
















