बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपनी सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । इसी बीच परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के साथ मोहाली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच देखने पहुँची । परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ देख, मैच देख रहे दर्शकपरिणीति भाभी जिंदाबादके नारे लगाने लगे ये देखकर परिणीति ने मुस्कुरा गई ।

राघव चड्ढा के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंची परिणीति चोपड़ा स्टेडियम में ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ सुनकर करने लगी ब्लश

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सीक्रेट रिलेशनशिप

मैच के रोमांच के साथ जब स्टेडियम में दर्शकों ने परिणीति और राघव को देखा तो वे और भी उत्साहित हो गए । दर्शक दीर्घा से लोग परिणीति को देखकरभाभीजीपुकारने लगे । ये सुनकर परिणीति भी शरमा गईं और मुस्कुरा दीं । परिणीति और राघव की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है । कई बार दोनों की शादी की डेट्स को लेकर खबरें आ चुकी हैं । एक बार फिर खबर है कि दोनों इस 13 मई को सगाई करने वाले हैं । वहीं, दोनों के परिवार की तरफ से अब इस रिश्ते को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

हालाँकि परिणीति और आप लीडर राघव चड्ढा ने अब तब अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है । लेकिन यह कपल बीते कुछ समय में कई बार साथ नजर आ चुका है । ऐसे में इनके शादी को लेकर खबरें सोशल मी डिया पर छाई हुई हैं । आईपीएल मैच के दौरान दोनों का एक साथ नज़र आना औरपरिणीति भाभी जिंदाबादके नारे सुन ब्लश करना दोनों के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप की तस्दीक करता है ।