तुर्की एक्टर बुराक डेनिज (Burak Deniz) की फ़ैन फ़ॉलोइंग न केवल तुर्की बल्कि पूरी दुनिया में हैं । कई सुपरहिट तुर्की शोज़ के लीड एक्टर बुराक डेनिज हाल ही में अपनी पहली प्रोफेशनल इंडिया ट्रिप पर आए । बुराक FICCI FRAMES के 23वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए मुंबई आए जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला के साथ स्टेज शेयर की ।

तुर्की एक्टर बुराक डेनिज ने अपनी फ़र्स्ट प्रोफेशनल इंडिया ट्रिप में अपने चार्म से जीता सभी का दिल ; द नाइट मैनेजर कास्ट अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने किया वॉर्म वेलकम- Video

तुर्की एक्टर बुराक डेनिज का भारत में वॉर्म वेलकम

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मीडिया और मनोरंजन विंग द्वारा आयोजित किए गए FICCI FRAMES के 23वें संस्करण के दूसरे दिन यानी 4 मई को बुराक़ पैनल का हिस्सा बने । इस पैनल में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला भी शरीक हुईं । अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने तुर्की एक्टर बुराक़ का वॉर्म वेलकम किया ।

इवेंट में शामिल होने आए बुराक़ के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं जिसमें बुराक़ की ख़ूबसूरत स्माइल, कूल अंदाज़ और फ़ैंस के साथ फ़्रेंडली होना लोगों को खूब पसंद आ रहा है । बुराक़ के लुक की बात कि जाए तो बुराक़ ने क्रिस्प व्हाइट शर्ट, व्हाइट ट्राउजर के साथ ऑफ व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए ।

बता दें कि, 32 वर्षीय तुर्की अभिनेता बुराक, कई फ़ेमस तुर्की शोज़ का हिस्सा रहा चुके हैं जैसे- आस्क लाफ्तान अनलमाज (प्यार लफ्जों में कहां- हिंदी), बिज़िम हिकाये (हमारी कहानी- हिंदी) और यारिम कलान अस्कलर इत्यादि । इसके अलावा नेटफ्लिक्स ओरिजिनल शाहमारन और डोंट लीव में लीड रोल में नज़र आ चुके हैं ।

ये कहना गलत नहीं होगा कि बुराक़ ने भारत आकर अपने चार्म से हर किसी का दिल जीत लिया ।