पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित चैलेंज, जैसे आइस बकेट चैलेंज इत्यादी का चलन पिछले कुछ सालों से भारत में भी जोर शोर से हो रहा है । और ये चैलेंज का नया ट्रेंड हमारे बॉलीवुड में भी शुरू हो गया । जब भी कोई नई फ़िल्म रिलीज होती है, तो कुछ मेकर्स ऐसे चैलेंज के माध्यम से अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते हैं । पिछली बार ऐसा ही एक चैलेंज देखने को मिला था और वो था ‘बीट पे बूटी चैलेंज’ । और इस बार अक्षय कुमार अभिनीत पैड मैन फ़िल्म के लिए एक चैलेंज चलाया जा रहा है जिसका नाम है, पैड मैन चैलेंज । इस चैलेंज में बॉलीवुड सेलिब्रिटी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं । आमिर खान समेत कई बड़े स्टार ये चैलेंज ले चुके हैं और अब इस कतार में शामिल हुई हैं आलिया भट्ट और शबाना आजमी ।

PadMan-Challenge-Alia-Bhatt-responds-to-Akshay-Kumar-challenges-Sophie-Choudry-and-others-1

आलिया भट्ट ने लिय पैड मैन चैलेंज

आलिया भट्ट ने अक्षय कुमार से पैड मैन चैलेंज स्वीकार किया । हाथ में पैड पकड़े हुए आलिया ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Just hanging around in the gym.. with a pad no biggie! Thank you @akshaykumar for the challenge.. I shall challenge my fellow gym-ers @YasminBodyImage @Sophie_Choudry & @impoornapatel #PadManChallenge”.

PadMan-Challenge-Alia-Bhatt-responds-to-Akshay-Kumar-challenges-Sophie-Choudry-and-others-2

आलिया भट्ट के बाद चुनौती लेते हुए सोफी चौधरी, पूर्णा पटेल और यास्मीन कराचीवाला ने खुद की तस्वीर को शेयर किया । उन्होंने बिपाशा बसु ग्रोवर, हुमा कुरैशी, मसाबा गुप्ता, आयुष शर्मा, करण टेसर, फ्रेडी दारुवाला, प्रीति जिंटा, एवलिन शर्मा और शमिता शेट्टी को भी चुनौती दी । इनके अलावा, इस कैम्पेन को ज्वाइन करने वाली एक और दिग्गज अदाकारा हैं, शबाना आजमी, जिसने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस चैलेंज को लेते हुए सेनेटरी पेड के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की ।

PadMan-Challenge-Alia-Bhatt-responds-to-Akshay-Kumar-challenges-Sophie-Choudry-and-others-3

यह भी पढ़ें : डब्बू रत्नानी के लिए आलिया भट्ट का बोल्ड-बैकलेस लुक मन ललचा देगा

फ़िल्म की बात करें तो, पैड मैन में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे अहम भूमिका में नजर आएंगी । ट्विंकल खन्ना द्दार प्रोड्यूस्ड यह फ़िल्म 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।