फ़िल्म इश्कजादे से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फ़िर साथ नजर आने वाले हैं । अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में फिर एक बार साथ नज़र आएंगे । परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इस वक्त दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग में व्यस्त हैं।

download (1)(2)

पूरी दुनिया से होकर गुजरेगी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक यात्रा

अर्जुन और परिणीती के रोमांटिक ड्रामे की मज़ेदार यात्रा इस महीने से शुरू होगी। फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फ़िल्माया जाएगा। इसके साथ ही, कहानी के अनुसार फ़िल्म आधी दुनिया से हो कर गुजरेगी । कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश की ओर रुख किया जाएगा । उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन, ब्रिटेन और मुम्बई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने उत्तराखंड के इस गांव को कर दिया अमर

विपुल ने इस खबर पर मोहर लगाते हुए कहा, “ मैं जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू करूंगा और मेरी योजना अनुसार, पहले हम कुछ सीन शूट करेंगे और उसके बाद गानों की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे। यह फ़िल्म हम सभी के लिए बहुत खास है। हाँ, फ़िल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार इसमें बड़ी मात्रा में यात्रा शामिल है। इस दौरान कई बार मेरा परिवार मेरे साथ होगा वही एक वक्त ऐसा भी आएगा जब मैं उनसे कोसो मिल दूर रहूँगा। लेकिन मैं इस फ़िल्म को ठीक उसी तरह फिल्माना चाहता हूँ जिस तरह से पटकथा में इसे आकार दिया गया है। मैं इसी योजना के साथ जुड़ा रहना चाहता हूँ और अगर इसमें आधी दुनिया का दौरा करने पड़ेगा तो मैं इसके लिए भी तैयार हूँ।”