
हिंदी फ़िल्म इंदस्ट्री में शाहरुख खान काफ़ी लंबे समय से सुपरस्टार के सिंहासन पर विराजमान है । और अब स्टार किड में उनके बच्चे भी किसी सुपरस्टार से कम नजर नहीं आ रहे हैं । अबराम खान से लेकर आर्यन और सुहाना खान तक, हर कोई इंटरनेट पर अपनी जरा सी मौजूदगी से धूम मचा देता है । जहां शाहरुख के छोटे बेटे अबराम अपनी क्यूटनैस से सभी का दिल जीत लेते हैं वहीं बड़े बेटे आर्यन खान अपने डेशिंग अंदाज से सभी का मन मोह लेते हैं वहीं दूसरी तरफ़ शाहरुख खान की सबसे ज्यादा लाडली सुहाना खान आने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी के दिल में हलचल मचा देती है । सुहाना की हर एक फ़ोटो ने उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग को बढ़ाया है । सुहाना जिस किसी भी जगह पहुंच जाए, वह पूरे इवेंट की लाइमलाइट चुरा लेती है ।
और अब सुहाना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है । इंस्टाग्राम पर उनके फ़ैन क्लब ने ये तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पूल के अंदर पर्पल कलर के स्विमसूट में भीगी हुई सी नजर आ रही हैं ।
बिल्कुल अपने पिता की तरह सुहाना खान अभिनय की इच्छा रखती है । हाल ही में खबरें आईं थी कि सुहाना खान ने करण जौहर के देखरेख में फ़ोटोशूट भी करवाया था । शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में ये साफ़ किया था की उनकी बेटी पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी और उसी के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी । शाहरुख खान खुद भी सुहाना खान को अपने घर के सबसे नरम स्वभाव के व्यक्ति के तौर पर देखते हैं ।
















