कुणाल खेमु और सोहा अली खान, जो हाल ही में एक प्यारी सी बेटी इनाया नाओमी खेमु के माता-पिता बनें है, के पास आज एक और जश्न मनाने का कारण है । सबसे पहला कारण तो यह कि, वे सोमवार की सुबह अपनी बेटी को अपने घर ले आए हैं और दूसरा कारण है कि आज उस नन्ही सी बच्ची की क्यूट मम्मी, सोहा अली खान का जन्मदिन है ।

यह हफ़्ता इस परिवार के लिए जश्नभरा हफ़्ता रहा है । बुधवार के दिन, कुणाल खेमु ने एक प्यारा सा फ़ोटो शेयर किया है जिसमें वह अपनी प्यारी सी पत्नी सोहा अली खान को चूमते हुए नजर आ रहे हैं । आपको बता दें कि कुणाल सोहा को बर्थ डे किस देते हुए नजर आ रहे हैं । अपनी पत्नी को बर्थडे मैसेज देते हुए कुणाल ने लिखा, “Happy Birthday my best friend/darling wife/super cool mommy. @sakpataudi #birthdaygirl”.

फ़िल्मों की बात करें तो कुणाल खेमु जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फ़िल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन, परिणीती चोपड़ा, अरशद अवारसी, तुषार कपूर, तब्बू और श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं सोहा अली खान भी साहिब बीवी और गैंगस्टर 3 में नजर आएंगी और वह इस फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू करेंगी ।