नेहा शर्मा की खूबसूरती, आत्मविश्वास और सेक्स अपील किसी से छुपी हुई नहीं है । भले ही उन्होंने बॉलीवुड में कम फ़िल्में की हों, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी लगातार पोस्ट होती हॉट तस्वीरें उनकी ,मौजूदगी साबित करती रहती है और लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती है ।

नेहा शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर में उनके स्टाइल और कॉस्ट्यूम ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचने को मजबूर कर दिया । उनका ये स्टाइल मिक्स रिएक्शन प्राप्त कर सकता है । इस तस्वीर में वह, काले रंग का ऑफ़ शॉल्डर क्रॉप टॉप में नेहा बहुत ही कमाल दिख रही है । लेकिन जो उनके स्टाइल को एकदम अलग हटकर बना रही है वो है उनकी रिप्द जींस । उनकी ये रिप्ड जींस काफ़ी हद तक उधड़ी हुई है और काफ़ी ढीली ढाली है । नेहा को जींस काफ़ी पसंद है । नेहा ने इस फ़ोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, , “Thank u @demebygabriella for this lovely outfit…in love (with) those ripped jeans.”

यह तस्वीर बीती रात मुबारकां के प्रीमियर के दौरान क्लिक की गई थी । इस फ़िल्म में वह काफ़ी निर्णायक भूमिका में नजर आईं है । आपको बता दें कि पिछली बार वह तुम बिन 2 में नजर आईं थी, जिसे अनुभव सिन्हा द्दारा निर्देशित किया गया था, लेकिन ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी । उनकी शॉर्ट फ़िल्म कृति, जिसे शिरिश कुंदर ने निर्देशित किया था और इस फ़िल्म में मनोज वाजपेयी को-स्टार थे, और उनके साथ राधिका आप्टे भी नजर आईं थी, इस फ़िल्म को बहुत सराहा गया था । इसके अलावा, 2016 में, वह इंडो-चीनी की पीरियड फ़िल्म जुआनजांग में दिखाई दी थी ।