
पूर्व ब्यूटी क्वीन जैकलिन फ़र्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 के प्रमोशन में बहुत व्यस्त है । इसके पहले वह अपनी पहले की फ़िल्मों में व्यस्त थी । क्योंकि जैकलिन काम के बोझ के तले दबी हुई है, इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ़, खासकर लव लाइफ़ में झांकने का मौका कम ही मिलता है ।
जैकलिन फ़र्नांडिज, जो आम तौर पर अपनी फ़िल्मों< फ़िटनेस और जानवरों के प्रति अपने प्यार के बारें बात करती है, ने हाल ही में एक मैगजीन, कॉस्मोपॉलिटन (भारत), को काफ़ी बेबाक इंटरव्यू दिया । कुछ महीने पहले, उनके साथ एक हार्दिक बातचीत में, अभिनेत्री ने न केवल अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में बात की, बल्कि डेटिंग एप्स के लिए अपनी पसंदगी भी जाहिर की ।
हर दूसरे सेलिब्रिटी की तरह, जैकलिन भी कई अफवाहों और अटकलों का शिकार रही है । असल, फ़िल्म इंडस्ट्री में आने के बाद, उन्हें कॉमेडियन-फिल्म निर्माता साजिद खान के साथ डेटिंग करने के बारें में कहा जा रहा था । जब जैकलिन से उनकी रिलेशनशिप के बारें में पूछा तो जैकलिन ने अपने ज्यादा काम की जिम्मेदारी और समय की कमी को जिम्मेदार ठहराया और इसकी वजह से उन्हें कोई टाइम नहीं मिलता है । "मुझे बाहर जाने और मौका देने की ज़रूरत है । जैसे, मेरी पूरी टीम जब लंदन में जुड़वा 2 की शूटिंग कर रही थी, तो मैं टिंडर पर थी, मैंने लगभग ऐसा कर दिया था ।'' जैकलिन ने स्वीकारा ।
वैसे तो सेलिब्रिटी अक्सर डेटिंग वेबसाइट टिंडर से दूर रहते हैं, लेकिन अभिनेत्री का इसके लिए एक शरारती प्लान है । मैं अपना नाम बदल लूंगी जिससे मुझे कोई नहीं पहचानेगा कि वो मैं थी । जैकलिन ने मस्ती भरे अंदाज में कहा । एक मंच के रूप में टिंडर की सराहना करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ''मुझे यह कॉंसेप्ट बहुत पसंद आया । आधा घंटे में डेट तलाशना, -यह कैसे बुरा है? आपको नहीं पता है कि मुझे यह बात कितनी परेशान करती है कि मैं उस पर नहीं जा सकती हूं ।"
फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलिन फ़र्नांडिज सुशांत सिंह राजपूत के साथ तरुण मनसुखानी द्दारा निर्देशित फ़िल्म ड्राइव कर रही है । कथित रूप से रेस 3 के लिए जैकलिन को सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है । अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 के प्रमोशनल टूर के बीच थोड़ा ब्रेक लेकर सलमान खान के साथ उनके द-बैग़ टूर को ज्वाइंन किया । इस टूर में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य सितारें
















