रविवार रात मशहूर फैशन ब्रांड वोग के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया । वोग की 10वीं सालगिराह के जश्न में बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से उस शाम को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया । वोग वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड्स 2017 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों की धूम रही । ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और शाहरुख खान इस शाम के विजेता रहे जो अपने घर ये अवॉर्ड लेकर गए ।

अवॉर्ड नाइट पर, वोग इंडिया ने अपने नेक्रोमेनिया साल पूरा होने की खुशी में कई मैगजीन के कवर्स निकाले । सोमवार की दोपहर, मैगजीन ने अपना पहला स्पेशल एडीशन का अनावरण किया जिसमें इस अवॉर्ड के विजेता-सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर और ट्विंकल खन्ना एक खास अंदाज में नजर आ रही है । सभी ब्लैक कलर की ड्रेस में काफ़ी ग्लैमरस दिखाई दे रहे है ।

कवर पेज की बात करें तो, ट्विंकल खन्ना ने जहां प्लगिंग रोबर्टो केविली ड्रेस पहना है । वहीं सोनम कपूर ने सीक्वेंस वाला क्रेप ब्लाउज पहना है । अनुष्का शर्मा ला पेर्ला द्वारा रेशम स्लिप के साथ फ्रांसेस्को स्कोग्नाइग्लिओ द्वारा लेस वाली ड्रेस पहने हुए हैं । अंत में करण जौहर गुसी की शर्ट में काफ़ी हैंडसम दिखाई दे रहे है । उन्होंने निकिता जयसिंहनी द्वारा कस्टम निर्मित जैकेट और पतलून के साथ इसे पहना है ।

आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा को वोग एंड बीएमडब्ल्यू गेम चेंजर ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया । जबकि ट्विंकल खन्ना को वोग ओपिनियन मेकर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया । करण जौहर को वोग मैन ऑफ़ द ईयर और सोनम कपूर को वोग एंड आईडब्ल्यूसी फ़ैशन आइकन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया ।