OMG! Is Shah Rukh Khan's son Aryan making his debut with an advertisement

स्टार किड का कुछ भी करना, उनका नजर आना, हमेशा से ही सुर्खियों में बन जाता है । पैपराजी की शिकार बनी सुहाना खान की खबर के बाद अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान सुर्खियों में आ गए हैं ।

हाल ही में आर्यन खान को मुंबई की सड़कों पर चल रहे एक विज्ञापन शूट के सेट पर देखा गया । आपको बता दें कि यह विज्ञापन एक लोकप्रिय च्विंगम ब्रांड के लिए है, और इसी के लिए आर्यन खान यहां मौजूद है । हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि, आर्यन यहां इस विज्ञापन के साथ अपना डेब्यू करने के लिए मौजूद हैं या फ़िर इस शूट में सहयोग कर रहे हैं ।

लेकिन जो भी मामला हो, ये तो मामना ही पड़ेगा कि कार के ऊपर बैठे चिल-आउट करते आर्यन खान लगता है इस शूट को काफ़ी एंजॉय कर रहे हैं ।