सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फ़िल्म ए जेंटलमैन के नए गाने 'चंद्रलेखा' और फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त है । प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ़ और सोनाक्षी सिन्हा को शामिल करते हुए एक स्पेशल गीत बनाया है । भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फ़िल्म और गाने को प्रमोट कर रहे हो लेकिन उन्हें हाल ही में उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ़ से इसके लिए बहुत ही शानदार जवाब आया है ।

बार बार देखो, फ़िल्म में बेहतरीन कैमिस्ट्री शेयर कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ़ एक दूसरे के साथ ऑफ़ स्क्रीन भी अच्छा खासा रिश्ता शेयर करते हैं । इतना ही नहीं दोनो, फ़िल्म के बाद एक ड्रीम टूर पर भी गए थे जहां इनकी दोस्ती और ज्यादा मजबूत हो गई । गुरुवार के दिन, सिद्धार्थ ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा,  “To the one and only @katrinakaif – you make all our hearts skip a beat! #Chandralekha #AGentleman @jacquelinef143.”

कैटरीना कैफ़, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के स्वीट जेस्चर से बहुत प्यार करती हैं, ने जवाब देते हुए एक बेहद अंतरंग यानी इंटीमेट फ़ोटो को पोस्ट किया जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कोजी होती हुई नजर आ रही है । इसे पोस्ट करते हुए कैटरीना कैफ़ ने लिखा, “Awww Sid . Saw ur post ..That did make me smile. I’m always around for when skipped heart beats are required or piggybacks or cuddles or dancing …. Jacqueline I’d post a pic of me and you cuddling also but alas I do not have one …………. yet @s1dofficial @jacquelinef143 #AGentleman.”

फ़िल्मों की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फ़र्नांडीज जल्द ही ए जेंटलमैन में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं दूसरी तरफ़ कैटरीना कैफ़, सलमान खान के साथ आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।