This is how Shah Rukh Khan's son from Kabhi Alvida Naa Kehna looks like now-1

आपको अहसास चन्ना याद है, जिसने कभी अलविदा न कहना फ़िल्म में शाहरुख खान के बेटे का किरदार अदा किया था ? बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख खान के बेटे का किरदार निभाने वाली दरअसल एक लड़की थी, और उसका नाम है अहसास चन्ना । अहसास केवल कभी अलविदा न कहना ही नहीं, बल्कि राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म वास्तु शास्त्र में भी नजर आ चुकी हैं । इसके अलावा, सोहेल खान अभिनीत आर्यन- अनब्रेकेबल, बच्चों की फ़िल्म माई फ़्रेंड गणेशा में भी अहसास ने लड़के का किरदार अदा किया था । साल 2009 में ही अहसास राम गोपाल वर्मा की हॉरर फ़िल्म फ़ूंक में लड़की के किरदार में नजर आईं थी ।

This is how Shah Rukh Khan's son from Kabhi Alvida Naa Kehna looks like now-2

आज यानि 5 अगस्त को अहसास चन्ना 18 साल की हो गई हैं, और उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लगता है कि वह जैसे-जैसे बड़ी हो रही हैं, और भी ज्यादा खूबसूरत और सेक्सी दिखती जा रही है । कई बाल कलाकारों, जो जैसे ही व्यस्क होते हैं एक्टिंग को छोड़ देते हैं लेकिन अहसास चन्ना उनमें एक अपवाद हैं । ग्लैमरस अहसास चन्ना बॉलीवुड की शौकीन हैं और बॉलीवुड फ़िल्मों में आने की चाह रखती है । फ़िलहाल वह अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है और जल्द ही एक बार बॉलीवुड में फ़िर से कदम रखेंग़ी ।

This is how Shah Rukh Khan's son from Kabhi Alvida Naa Kehna looks like now-3

अहसास चन्ना को उनके 18 वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, और उम्मीद है कि जल्द ही वह एक बेहतरीन फ़िल्म में नजर आएं !