कल वो दिन था जिसके लिए युवा भारतीय पिछले कई दिनों से प्रतिक्षा कर रहे थे और आखिरकार कल वो दिन आ ही गया, और वो था बेहद लोकप्रिय पोप सिंगर जस्टिन बीबर का भारत आना और म्यूजिकल कॉंसर्ट करना । जस्टिन बीबर के लिए न केवल आम इंसान उत्साहित था बल्कि कई बड़ी-बड़ी हस्तियां भी जस्टिन कॉंसर्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी । जस्टिन का ये भारत दौरा दरअसल, 'पर्पज' टूर था । जस्टिन बीबर का फ़ीवर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर खासा देखा गया ।

जहां एक तरफ़ ये खबर जोरों पर थी कि जैकलीन फ़र्नांडिज जस्टिन बीबर के भारत आगमन पर एक पार्टी आयोजित करेंगी वहीं कुछ अन्य बॉलीवुड सिलेब्स जस्टिन को लेने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे थे । हर कोई जस्टिन बीबर की एक झलक पाने और स्तेज पर उन्हें परफ़ोर्म करते हुए देखने के लिए बेताब था । वहीं दूसरी तरफ़ कुछ सेलिब्रिटी ऐसे थे जो देखने तो गए थे जस्टिन बीबर का कॉंसर्ट लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा । और उनमें से एक थे बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर, जो गए तो थे कॉंसर्ट देखने के लिए लेकिन उन्हें कॉंसर्ट देखे बगैर ही वापस आना पड़ा । जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है बिपाशा और करण कॉंसर्ट देखे बिना ही 5 मिनट में वापस लौट आए और इसकी वजह उन्होंने बताई कि उन्हें पता नहीं था कि यहां इतनी भीड़ होगी । बिपाशा ने कहा यहां बहुत भीड़ है और हम बॉडीगार्ड को भी साथ नहीं लाए हैं इसलिए हम यहां से जा रहे हैं ।

लेकिन निराश होने वाली कोई बात नहीं है बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने यहां से जाने के बाद एक दूसरे के साथ समय बिताने का फ़ैसला किया और उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की । तस्वीरें पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में बिपाशा ने कहा कि “All dressed up for nothing Ha ha ha!” । इसके अलावा बिपाशा ने करण के साथ कॉजी फ़ोटो क्लिक करते हुए लिखा, “So what we could not enjoy at the concert… still it’s always fun with you my love. Thank you”.