
अभिषेक बच्चन न केवल खेलों के शौकीन हैं बल्कि वे खेलों में अपना समय और पैसा दोनों भी खर्च करते है । अभिषेक इतने बड़े फ़ुतबॉल प्रेमी है कि वह अक्सर विदेशों में फ़ुटबॉल मैच भी देखने जाते है और फ़ुटबॉल टीम का हौंसला बढ़ाते है । अब जब अभिषेक इतने बड़े फ़ुटबॉल प्रेमी है तो हम यह कह सकते हैं कि उन्हें फ़ुटबॉल के बारें में हर तरह का ज्ञान भी होगा । लेकिन हैरानी की बात ये है कि जब एक गेम शो के दौरान अभिषेक से फ़ुटबॉल के बारें में सवाल किया तो वो इसका उत्तर नहीं दे पाए ।

अभिषेक बच्चन, जो हाल ही में अपने पिता अमिताभ बच्चन द्दारा होस्ट किए जा रहे टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड के लिए पहुंचे, तो वहां उनसे फ़ुटबॉल के बारें में सवाल किया जिसे सुनकर वह सोच में पड़ गए । और ये देखकर उनके पिता हैरानी में पड़ गए, जो अपने बेटे के फ़ुटबॉल के प्रति जुनून को काफ़ी अच्छी तरह से जानते हैं । अभिषेक को सोच में पड़ा देख अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद दिलाया कि वह कैसे अपने घर में लगातार फुटबॉल मैच को फ़ोलो करते हैं फ़िर क्यों वह इसका जवाब देने में असमर्थ है ।

हालांकि हमें उस सवाल के बारें में तो नहीं पता, लेकिन इतना जरूर जान गए है कि अभिषेक को उस सवाल का जवाब न देते देखकर दर्शक जरूर हैरानी में पड़ जाएंगे । आपको याद दिला दें कि अभिषेक चेन्नई एफ़सी के मालिक है यह इंडियन सुपर लीग का हिस्सा है । इतना ही नहीं अभिषेक ऑल स्टार्स फ़ुटबॉल क्लब, जो कि एक सेलिब्रिटी टीम है और रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकार इसमें शामिल हैं, के भी कैप्टन है ।
पिता-बेटे की जुगलबंदी वाला ये एपिसोड 15 सितंबर को ऑन एयर होगा । आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का ये 9वां सीजन है । केबीसी लोकप्रिय अमेरिकी शो 'हु वॉंट्स टू बी ए मिलेनियर' का हिंदी रुपांतंरण है ।
















