सलमान खान और कैटरीना कैफ़ एक बार फ़िर पूरे 5 साल बाद दर्शकों को लुभाने आ रहे हैं अपनी आगामी एक्शन रोमांस ड्रामा फ़िल्म टाइगर जिंदा है के साथ । अबू धाबी में अपनी शूटिंग के आखिरी दिन फ़िल्म के कलाकार कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और सभी लोग मिलकर जी तोड़ मेहनत कर रहे है । हालांकि शूटिंग अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है ऐसे में फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र फ़िल्म की कुछ अनदेखी झलकियां दिखाकर फ़िल्म के लिए बेकरारी को और ज्यादा बढ़ा रहे है ।

अब, फ़िल्म टाइगर जिंदा है, की सलमान खान वाली कुछ और तस्वीर लीक हो गई है जिन्हें देखकर फ़िल्म के लिए उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है । इसमें सलमान खान क्लाइमेक्स की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे है और इसमें सलमान अपने हाथ में बंदूक पकड़े हुए एक उड़ती हुई कार में एक्शन सीन करते हुए दिखाई दे रहे है ।

इसके अलावा, दूसरे फ़ोटो को देखें तो इसमें कैटरीना कैफ़ कैमरे की तरफ़ देखती हुई नजर आ रही है । इसमें कैटरीना कुछ ख्यालों में खोई हुई सी लग रही है ।

टाइगर जिंदा है, में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन देखने को मिलेंगे । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ़ भी एक्शन सीन करती हुईए नजर आएंगी । कैटरीना कैफ़ और अंगद बेदी ने एक साथ गन और राइफ़ल को हैंडल करने और चलाने की ट्रेनिंग ली । टाइगर जिंदा है फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।