आमिर खान की बेटी आयरा खान फ़ाइनली शादी के बंधन में बंध गई । 3 जनवरी को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयरा खान और नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज की । इस शादी में आमिर खान, उनकी पहली पत्नी रीना, दूसरी पत्नी किरण राव, बेटा जुनैद और छोटा बेटा आजाद शामिल हुए । आयरा खान और नूपुर शिखरे ने महंगी और ग्लैमरस शादी के बजाए सिंपल शादी करने का फ़ैसला किया । आयरा और नुपूर ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज में कईं ट्रेंड सेट किए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने रचाई अनूठी शादी
आयरा और नुपुर ने अपनी शादी पर अपने वेडिंग आउटफिट से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं >आयरा ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट छोड़ मॉर्डन दुल्हन के अवतार में नजर आईं > आयरा ने कूल लुक रखते हुए बॉटल ग्रीन कलर के ब्लॉउज के साथ हैरम पैंट पहनी और लाइट वर्क का दुपट्टा कैरी किया ।. ओपन हेयर स्टाइल ्के साथ छोटा सा मांग टीका, नेकलेस और ईयररिंग्स पहले । हाथों में चूड़े की बजाए आयरा ने नहीं एक हैंड बैंड और स्मार्टवॉच पहनी ।

वहीं आमिर के दामाद नुपुर शिखरे शॉर्ट्स और बनियान पहनकर जॉगिंग करते हुए बारात लेकर पहुंचे थे लेकिन फोटो सेशन के दौरान नुपुर ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी और वे काफी हैंडसम लग रहे थे । इतना ही नहीं दुल्हन आयरा ने हाई हिल्स या सैंडल छोड़कर कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी वहीं नुपुर ने भी कोल्हापुरी चप्पल का ऑप्शन ही चुना था ।

आमिर की बेटी आयरा और दामाद नुपूर ने अपनी इस यूनिक शादी से बॉलीवुड शादियों के कई ट्रेंड्स तोड़े हैं जिसमें महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग, महंगे-महंगे डिजाइनर आउटफ़िट और सनसेट पिक्चर का ट्रेंड भी ब्रेक किया ।
















