कपूर खानदान की लेगेसी को आगे बढ़ाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर की अक्सर तुलना की जाती है । हालांकि दोनों ही एक्ट्रेस अपने-अपने दौर की हिट और डिमांडिंग एक्ट्रेस रह चुकी है । लेकिन कई बार करीना कपूर खान की उनकी बहन करिश्मा कपूर से तुलना की जाती है । हाल ही में अब करीना ने इस पर खुलकर बात की । फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जब करीना कपूर से करिश्मा कपूर के साथ तुलना किए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “करिश्मा 90 के दशक की एक बड़ी एक्ट्रेस थी । वह अब तक की सबसे बड़ी मास एक्ट्रेस है । आज ऐसी कोई पार्टी नहीं है, जो करिश्मा, गोविंदा और सलमान खान के गानों के बिना पूरी न हो ।”

अपनी बहन करिश्मा कपूर संग तुलना होने पर करीना कपूर ने चुप्पी तोड़ी ; कहा- “वह एक बहुत बड़ी स्टार थी, मैंने अपने करियर को अलग तरह से डिजाइन किया”

करीना कपूर खान ने अपने फ़िल्मी करियर को अलग तरह से डिजाइन किया

इन कैनडिड इंटरव्यू में करीना ने करिश्मा से अपनी तुलना किए जाने पर कहा कि मैं उनके जैसी कैसे हो सकती हूं वह एक बडी स्टार हैं । करिश्मा ने अपने आइकॉनिक डांस नंबर्स और एक्टिंग से काफ़ी लोकप्रियता हासिल की है जो उन्हें एक बड़ा स्टार बनाती है । करिशाम के पास तगड़ी फ़ैन फ़ोलोइंग़ है । करीना ने आखिर में कहा कि उनका करियर ग्राफ़ करिश्मा से काफ़ी अलग है । “मैं जानती थी कि मेरी तुलना मेरी बहन से की जाएगी इसलिए मैंने अपने करियर में कई चीजों को मिक्स किया ताकि वो सब मुझे अलग बनाए ।”

प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो, करीना आखिरी बार जाने जान में नजर आई थीं । जाने जान के साथ करीना ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद किया था । और अब करीना जल्द ही नेटफ्लिक्स की द बकिंघम मर्डर्स और मल्टी-स्टारर द क्रू में नजर आएंगी । इसके अलावा करीना रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी ।