बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले दिनों आदित्य नारायण के साथ अपने अफ़ेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी । इंडियन आइडल 11 की जज रह चुकीं नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के रिलेशनशिप और शादी की खबरें दरअसल, इंडियन आइडल के सेट से ही आईं थी जिन्हें बाद में महज टीआरपी स्टंट बताया गया था । लेकिन अब लॉकडाउन के कारण घर में रह रहीं नेहा ने लॉकडाउन के बाद के अपने प्लान का खुलासा किया है जिसका संबंध आदित्य नारायण से है ।

नेहा कक्कड़ ने बनाया लॉकडाउन के बाद का प्लान
हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक तस्वीर में वह इंडियन आइडल 11 को होस्ट रह चुके आदित्य नारायण का हाथ थामे नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बाद का प्लान बताया है । नेहा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद मैं' । दिलचस्प बाते ये है कि नेहा के इस पोस्ट पर आदित्य ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'नेहा हम बहुत खुशनसीब हैं कि हमने लाइफ के इतने खूबसूरत मोमेंट्स जिए हैं । आशा है कि तुम घर पर सेफ और स्वस्थ हो । हम जल्द ही मिलेंगे ।'
यह भी पढ़ें : उदित नारायण ने बताई नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की असली सच्चाई
नेहा के इस पोस्ट ने एक बार फ़िर फ़ैंस को नेहा और आदित्य के रिश्ते को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है ।
















