फ़िल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, उसके अंदर उतने की कई कड़वे राज छुपे हुए है । फ़िल्म इंडस्ट्री का एक कड़वा सच है कास्टिंग काउच, जो अक्सर बहस का मुद्दा बन जाता है । कहा जाता है इंडस्ट्री में सिर्फ महिलाएं ही कास्टिंग काउच का सामना करती हैं,पुरुष नहीं । लेकिन बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है कि महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी कई बार कास्टिंग काउच सामना करना पड़ता है । आयुष्मान खुराना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार होने वाले थे ।

आयुष्मान खुराना ने कास्टिंग काउच पर किया Shocking खुलासा, फ़िल्म में लीड रोल देने के बदले उनके सामने रखी ये शर्मनाक डिमांड

आयुष्मान खुराना ने झेले हैं रिजेक्शन भी

साल 2012 में विकी डोनर जैसी बेहतरीन फ़िल्म देने वाले आयुष्मान ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि शुरूआती दिनों में कास्टिंग डायरेक्टर उनसे सेक्शुअल फेवर मांगते थे । आयुष्मान ने बताया कि, फ़िल्म में लीड रोल के बदले एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि अगर वो उसे अपने टूल दिखाएंगे तो वह उन्हें फिल्म में लीड रोल दे देंगे । लेकिन आयुष्मान ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि वो स्ट्रेट हैं ।

यह भी पढ़ें : Watch: आयुष्मान खुराना बंदूक की नोंक पर रणवीर सिंह का 'गे एनकाउंटर' करना पसंद करेंगे

इसी के साथ आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में तो रिजेक्शन भी झेले हैं । जब वो ऑडिशन देने के लिए जाते थे, जहां वो सोलो टेस्ट लेते थे । हालांकि, अचानक ही वहां लोगों का नंबर बढ़ जाता था और एक ही कमरे में कम से 50 लोग हो जाते थे और जब वो इसका विरोध करते थे तो उन्हें निकाल दिया जाता था । इस तरह उन्होंने रिजेक्शन का दौर भी देखा है । आयुष्मान ने कहा कि अगर कोई बॉलिवुड का हिस्सा बनने के लिए ऐसा ऑफर मान भी लेता है तो वह उसे जज नहीं करेंगे । लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर का ऐसे फेवर मांगना अनएथिकल है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद को साबित करने के लिए सिर्फ टैलंट की जरूरत है ।