कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन का उर्वशी रौतेला बेसब्री से इंतजार कर रही हैं । लॉकडाउन में अपनी बोरियत दूर करने के लिए उर्वशी रौतेला लगातार अपनी पुरानी फ़ोटोज से अपने पुराने मस्तीभरे दिनों को याद कर रही हैं । सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी हॉट तस्वीरों से सनसनी मचाने वाली उर्वशी रौतेला ने अपने थ्रोबैक खजाने से फ़िर एक बिकिनी फ़ोटो पोस्ट किया जो कि उनके किसी वेकेशन का है ।

Throwback बिकिनी लुक के साथ उर्वशी रौतेला ने बताई अपनी अहमियत

उर्वशी रौतेला का थ्रोबैक बिकिनी लुक

शेयर की गई फ़ोटो में उर्वशी पिंक और ब्लैक कलर की बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं । गीले बालों में फ़ूल और आंखों पर चश्मा उर्वशी के लुक को और ज्यादा आकर्षक बना रहा है । उर्वशी के फ़ैंस उनके इस थ्रोबैक बिकिनी लुक को खूब पसंद कर रहे हैं । उर्वशी ने अपनी इस फ़ोटो को शेयर कर अपनी अहमियत जताते हुए लिखा, 'women like u don’t happen often never forget how rare u are' यानि

यह भी पढ़ें : Throwback बिकिनी लुक शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने दिया ज्ञान, ‘मुस्कान फ़ैलाओ, वायरस नहीं’

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में उर्वशी का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है । इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । इससे पहले उर्वशी मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आई ।