बॉलीवुड में अपने कई साल के संघर्ष के बाद आखिरकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने शानदार अभिनय का फ़ल मिला । 47वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर वेब सीरीज मैक माफिया को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है । एमी अवार्ड्स 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज मैक माफिया के साथ सेक्रेड गेम्स और लस्ट स्टोरीज जैसी वेब सीरिज भी नॉमिनेट हुई थी । न्यूयॉर्क में चल रहे इस अवॉर्ड समारोह में करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और राधिका आप्टे समेत कई सितारें शामिल हुए ।

एमी अवार्ड्स 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरिज को मिला अवॉर्ड
नवाजुद्दीन ने हाथ में अवार्ड एक तस्वीर शेयर कर अपनी इस जीत पर खुशी जताई है । नवाज के लिए अवॉर्ड फ़ंक्शन बेहद खास रहा क्योंकि अवॉर्ड शो में नॉमिनेट हुई दो सीरिज मैक माफिया और सेक्रेड गेम्स दोनों में ही नवाज शामिल है । इस जीत की खुशी को नवाज ने अपने सोशल अकाउंट पर जाहिर किया ।
It’s a pure delight 2 b receiving d beautiful winner trophy at d #InternationalEmmyAwards2019 Gala in NewYork wid 1 of my fav Director #JamesWatkins for our work #McMafia
Congratulations @jginorton #DavidStrathairn @CubaPictures #HosseinAmini & Team @iemmys @BBC #BestDramaSeries pic.twitter.com/miwOoL8EFO
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) November 26, 2019
वहीं करण जौहर ने इस अवॉर्ड शो में गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माताओं संग पोज दिया जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की ।
Honoured to have met the #GOT #GameofThrones prolific producers! David Benoif and D. B Weiss At the @iemmys pic.twitter.com/2XnIMEppvL
— Karan Johar (@karanjohar) November 26, 2019
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपनी पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन ने बदलापुर, मांझी द माउंटेन मैन, किक, बजरंगी भाईजान, मॉम, ठाकरे और वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स, मैक माफ़िया आदि में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया । हाल ही में नवाज मोतिचूर चकनाचूर में नजर आए थे ।
















