बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । बता दें कि लॉकडाउन के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रशासन से मंजूरी लेकर सड़क के रास्ते से अपने गांव पहुंचे थे । भले ही पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम किसी भी वजह से चर्चा में बना रहा हो लेकिन इन दिनों को वह खेतों में काम करके खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेतों में काम करते हुए नजर आए
नवाजुद्दीन ने अपने सोशल अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह खेतों में काम करते हुए नजर आ रहे हैं । खेतों में काम करने के बाद वह खेत में जमा पानी से अपने हाथ-पांव धोते हुए भी नजर आ रहे हैं । अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज का काम हो गया ।'
बता दें कि नवाज पिछ्ले दिनों पहले तो अपने तलाक को लेकर चर्चा में आए थे । दरअसल, नवाज की पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस दिया है ।
यह भी पढ़ें : नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का खुलासा, स्ट्रगल के दिनों में उनके मन में भी आया था आत्महत्या का ख्याल, लेकिन हार नहीं मानी
















