बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी भले ही पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में नजर नहीं आईं हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी उन्हें अपने फ़ैंस से जोड़े रखती है । नरगिस फाखरी इन दिनों लॉंस एंजिल्स में क्वारंटीन रहकर अपना समय बिता रही हैं । रणबीर कपूर की अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म रॉकस्टार से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी बॉडी को याद किया है ।

नरगिस फाखरी को याद आ रहे हैं पुराने दिन
नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बार्बी क्यू एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं । इस दौरान नरगिस ब्लश बिकिनी में नजर आ रही हैं । इसी फ़ोटो को नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कहा कि उन्हें अपना ग्रीस वेकेशन और टोंड बॉडी बहित याद आ रही है ।
यह भी पढ़ें : पिंक बिकिनी में नरगिस फाखरी ने अपने फ़्रेंड संग एंजॉय की मड बाथ
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, नरगिस की पिछली फ़िल्म सचिन जोशी अभिनीत अमावस थी । इसके बाद वह किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म में नजर नहीं आईं है । लेकिन बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में नरगिस ने बताया था कि वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करेंग़ी ।
















