
बीते महीने, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के स्मोगी वेदर में निडरतापूर्वक उनकी अगली फ़िल्म, संदीप और पिंकी फ़रार की शूटिंग करते हुए देखा गया । और अब हमने सुना है कि अब फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड शिफ़्ट हो गई है । और जिस क्षेत्र वे शूटिंग करेंगे वे निकट भविष्य में एक महत्वाकांक्षी बांध में परिवर्तित हो जाएगा ।
कई सालों से हमारी फ़िल्मों ने अपनी शानदार अनकही कहानियों से देश की कई जगह और लोगों को फ़ेमस किया है और अब एक बार फ़िर यशराज फ़िल्म्स की संदीप और पिंकी फ़रार फ़िल्म ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों को फ़ेमस करवाएंगे जो कि एक महत्वाकांक्षी बांध परियोजना का हिस्सा हैं । अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ऐसी एकमात्र और आखिरी फिल्म बनती है जो कि उत्तराखंड के झुलपुर और झूलाघाट गांव को दिखाएगी, क्योंकि इसके बाद इन गांवों पर बांध का निर्माण किया जा रहा है, और उसके बाद उनका अस्तित्व हमेशा के लिए बदल जाएगा ।
करीबी सूत्र के मुताबिक, "अर्जुन और परिणीति वर्तमान में भारत-नेपाल सीमा पर बसे उत्तराखंड के एक गांव में शूटिंग कर रहे हैं, जो जल्द ही पानी के नीचे डूब जाएगा । दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में सीमा पर बसे गांव झूलाघाट के अनोखे दृश्य रिकॉर्ड होंगे जिनका अस्तित्त्व इसके बाद मिट जाएगा । इसके पास काली नदी बहती है इसलिए यहां पंचेश्वर बांध बनाने की योजना है और ये हमेशा के लिए झुलपुर और झूलाघाट की स्थलाकृति को बदल कर रख देगी । लेकिन इस गांव की यादें हमेशा के लिए संदीप और पिंकी फ़रार फ़िल्म में कैद हो जाएंगी ।''
सूत्र ने आगे बताया कि, "स्थानीय लोग वास्तव में इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उनके गांव की यादें उनके साथ रहेंगी । वे फिल्म के चालक दल को बहुत सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यह पहली और आखिरी फिल्म होगी, जिसमें उनके गांव झूलाघाट को शूट किया जाएगा । वे इस अनुभव को जीवित रखना चाहते हैं कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारे उनके गांव में शूटिंग कर रहे है ।"
फ़िल्म की बात करें तो, संदीप और पिंकी फ़रार एक मनोरंजक थ्रिलर फ़िल्म है, जो 3 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















