
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने पिछले महीने अपनी बेटी आराध्या बच्चन की पांचवीं सालगिरह पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था । जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे ।
ये तो हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या ने फ़िल्मों से दूरी अपनी बेटी की वजह से बनाई ताकि वो उसे अपना पूरा समय दे पाएं । ऐश्वर्या जब भी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आतीं तो वो पल सभी के लिए खास हो जाता है क्योंकि दोनों की ही एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं । हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में नजर आईं जहां दोनों मां-बेटी खरगोश के साथ खेलती हुईं नजर आईं, जैसा की तस्वीर में नजर आ रहा है । गोल्डन ड्रेस पहनी हुई आराध्या बहुत ही प्यारी लग रही है और अपनी मां ऐश्वर्या की गोद में बैठी हुई है । ऐश्वर्या-आराध्या के साथ तस्वीर में अभिषेक के सबसे अच्छे दोस्त बंटी वालिया की पत्नी और बेटी भी नजर आ रही हैं ।
गौरतलब है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन फ़िल्ममेकर करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आईं थी ।
















