टीवी की 'नागिन', जो कि अब बॉलीवुड अभिनेत्री बन चुकी हैं, मौनी रॉय अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म गोल्ड से खूब वाहवाही बटोर रही है । फ़िल्म में हर कोई उनके अभिनय की तारीफ़ कर रहा है । हाल ही में गोल्ड की सफ़लता के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत की और खुलकर अपने बारें में बताया ।

WATCH BH EXCLUSIVE : रणबीर कपूर, वरुण धवन और रणवीर सिंह तीनों पर आया मौनी रॉय का दिल, तीनों से करना चाहती हैं शादी

मौनी रॉय तीनों को पसंद करती हैं

मौनी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक नेगेटिव किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी । मौनी के साथ हुए बॉलीवुड हंग़ामा के खास इंटरव्यू में जब मौनी से उनके स्टेटस के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अभी तक सिंगल है । जब एक फ़ैन ने उनसे सवाल किया कि वह किस अभिनेता- रणबीर कपूर, वरुण्द हवन और रणवीर सिंह को मारना चाहेंगी, शादी करना चाहेंगी और हुक-अप होना चाहेंगी । इसके जवाब में मौनी ने कहा कि वह किसी को भी मारना नहीं चाहेंगी और न ही किसी से हुक-अप करना चाहेंगी । लेकिन वह तीनों के साथ शादी जरूर करना चाहेंगी ।

मौनी ने ब्लश करते हुए कहा कि, ''क्या मैं तीनों के साथ शादी कर सकती हूं ? ये तीनों ही बेहतरीन है । मैं इन तीनों से शादी करना चाहती हूं बस ।

यह भी पढ़ें : WATCH BH EXCLUSIVE : मनोज बाजपेयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ़्ट में 'च्विंगम' देना चाहते हैं

आपको बता दें कि रणबीर का अपनी को-स्टार आलिया भट्ट के साथ अफ़ेयर की चर्चा जोरों पर है, रणवीर सिंह जल्द ही अपनी लॉंग टाइम गर्लफ़्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने जा रहे हैं और वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ रिलेशनशिप में है ।