
एक सुपरमॉडल से अभिनेता, अभिनेता से निर्माता और अब निर्माता से फ़िटनेस प्रमोटर बने मिलिंद सोमन इन दिनों एक मिशन पर हैं । मिलिंद सोमन का ये मिशन है अहमदाबाद से मुंबई 550 किलोमीटर तक दौड़ना और वो भी नंगे पैर ।
मिलिंद सोमन ने फ़ेसबुक पर अपना एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें वो नंगे पैर अहमदाबाद से मुंबई दौड़ रहे हैं, और लिखा, "Starting the run from #Amdavad2Mumbai tomorrow !!". उसके बाद उन्होंने दूसरा फ़ोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "Really really HOT! 62km-reached Bharuch for 'Great India Run'?#?Amdavad2Mumbai?". फ़ोटो और वीडियो में मिलिंद सोमन उमस भरे मौसम में पसीने से तर नजर आ रहे हैं लेकिन फ़िर भी वह दौड़ते जा रहे हैं ।
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन ने अहमदाबाद से मुंबई की अपनी यह दौड़ 26 जुलाई को ‘द ग्रेट इंडिया रन’ के तहत शुरू की है ।
















