sunny1

सनी लियोन इन दिनों अपने घर की पंजाबी शादी में जाने की तैयारी कर रही है । उनका भाई सुंदीप वोहरा अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । और सनी, जिसने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने उस बड़े दिन के लिए तैयारी शुरू कर दी है ।

उत्साह के साथ सनी कहती हैं, हम अपने भाई की शादी और होने वाली भाभी की पसंद की योजना बना रहे हैं । मुझे विश्वास है कि ये दिन उनका स्पेशल डे है और उन्हें  हमेशा अपनी शादी का हर पल याद रहना चाहिए ।

अत्यधिक स्नेह करने वाली दीदी अपने छोटे भाई के बारे में अपनी दीवनगी रोक नहीं सकती । मै कई सालों से सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ फ़ोटो डाल रही हूं । हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं और एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं । वह कहती हैं कि वह अपने भाई को खुश करने के लिए कुछ भी करेंगी । मेरा भाई अपनी किस्मत खुद बनाता है और जो वो चाहता है मैं उसके पीछे हूं  ।  उसके सपने मेरे हैं  ।

परिवार में आने वाली शादी पर और रोशनी डालते हुए सनी लियोन कहती हैं , जब से मेरे माता-पिता गुजरे हैं तब से ये सुनिश्चित करने की मेरी जिम्मेदारी है कि मेरा छोटा भाई जो कुछ भी चाहता है वो उसे मिले । और यही सब कुछ मेरी होने वाली भाभी पर भी लागू होता है ।

सनी लियोन आशा करती हैं कि उनके भाई की शादी भी उतनी सफ़ल होगी जितनी उनकी हुई है ।  अपने पति डेनियल वेबर के साथ अपनी सफ़ल शादी के बारें में खुलासा करते हुए सनी कहती हैं कि, हम दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं ।

बॉलीवुड में तेजी से शादियां टूटने पर सनी ने कहा, मैं अन्य रिश्तों के बारे में निश्चित नहीं हूँ क्योंकि मीडिया जरूरत से ज्यादा बातों को हवा दे देती है । ये उनकी अपनी जिंदगी है और हमें उन्हें बिना हस्तक्षेप किए उनकी समस्याओं से बाहर निकलने के लिए छोड़ देना चाहिए ।