
सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत टाइगर जिंदा है का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और हर किसी के द्दारा इसे पसंद किया जा रहा है । जहां एक तरफ़ ट्रेलर में सलमान खान का खतरनाक लुक और कैटरीना का एक्शन अवतार हर किसी का दिल जीत रहा है वहीं फ़िल्म का विलेन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है । फ़िल्म में एक आतंकी सगंठन है, अबू उस्मान, जिसके मुखिया का किरदार निभाया है एक ईरानी अभिनेता सज्जद डेलाफ्रूज़ ने, जो यूएई में बेस्ड हैं और ईरान के रहने वाले एक्टर हैं ।
टाइगर जिंदा है, में विलेन की भूमिका निभाने वाले सज्जद डेलाफ्रूज़ ने एमबीए किया है और कई सारे टीवी शो और फ़िल्मों में काम किया है । विभिन्न संस्कृतियों के साथ उनके संपर्क ने उन्हें विभिन्न भाषाओं के ज्ञान प्राप्त करने में मदद की है । इससे पहले वह साल 2015 में आई अक्षय कुमार की थ्रिलर फ़िल्म, बेबी में भी नजर आ चुके है । यह वो सीन था जब राशीद नाज को अस्पताल के अंदर ले जाया जा रहा था उस वक्त सज्जद डेलाफ्रूज़ ने डॉक्टर की भूमिका निभाई थी ।

उनका इंस्टाग्राम पेज साबित करता है कि जितने खतरनाक वह टाइगर जिंदा है में दिखाई दे रहे हैं असल जिंदगी में उतने बुरे नहीं है । एक बार जब टाइगर जिंदा है रिलीज हो जाएगी, उसके बाद वह एक डेशिंग अभिनेता के तौर पर उभरेंगे और निश्चितरूप से भारत में उनकी जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग जो जाएगी!
टाइगर जिंदा है, साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है, जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया था । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित टाइगर जिंदा है, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । एक था टाइगर, में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ क्रमशः भारत और पाकिस्तान के जासूसों की भूमिका में नजर आए थे । टाइगर जिंदा है, में ये दोनों एक खतरनाक मिशन के लिए एक साथ आते हैं जिसमें उन्हें एक आतंकी सगंठन से 22 भारतीय नर्सों को बचाना है ।
















