अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की सीक्रेट रिलेशनशिप अब सीक्रेट नहीं रही क्योंकि अर्जुन के बर्थडे पर खुद मलाइका ने एक पोस्ट कर अपनी रिलेशनशिप की ओर इशारा किया था । मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी । और अब एक बार फ़िर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की साथ में फ़ोटो काफ़ी कुछ बयां कर रही है । मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है । लेकिन इस बार वो अकेले नहीं बल्कि महीप कपूर के बेटे हैं भी उनके साथ नजर आ रहे हैं । तीनों की ये तस्वीर इस वक्त लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसकी सबसे अहम वजह है तीनों के कपड़े ।

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ फ़ैमिली वेकेशन पर गई मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना हॉट अंदाज

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का क्वालिटी टाइम

साथ में छुट्टियां मना रहे मलाइका और अर्जुन की इस कैनडिड तस्वीर को अर्जुन की चाची महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है । इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन के साथ संजय कपूर का बेटा जहान कपूर भी नजर आ रहा है । ये तस्वीर इसलिए भी खास नजर आ रही हैं क्योंकि इसमें तीनों के कपड़े राष्ट्रीय ध्वज के कलर में है और तीनों खड़े भी इसी तरह है ।

View this post on Instagram

#JaiHind ??❤️

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

View this post on Instagram

?? ❤️

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

जहां अर्जुन ओरेंज कलर की टी शर्ट, महीप कपूर के बेटे व्हाइट के कपड़े में और मलाइका नियोन ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं । महीप कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन के तौर पर 'जय हिंद' लिखा । इतना ही नहीं खुद मलाइका ने भी इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'एकदम कैंडिड' ।

मलाइका अरोड़ा ने दिखाया हॉटी लुक

View this post on Instagram

Basking in neon ....#mycolouroftheseason#nyc#

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

इसके अलावा मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्यूट और गॉरजियस तस्वीर अपलोड की है जिसमें वह नियोन ग्रीन कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं । इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'नियोन कलर में धूप का मजा'. इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर का कमेंट भी आया है. उन्होंने मलाइका को चिढ़ाते हुए कमेंट किया कि ये तस्वीर आखिर खींची किसने है?

यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की सीक्रेट रिलेशनशिप का सच आ गया सामने !

अर्जुन के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, जल्द ही वह संदीप पिंकी फ़रार में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे । अर्जुन इन दि्नो अपने करियर की पहली ऐतिहासिक फ़िल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी है । इस फ़िल्म के लिए अर्जुन ने अपने लुक में ट्रांसफ़ोरमेशन किया है । इस फ़िल्म में उनके साथ कृति सैनॉन, संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनरही पानीपत इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।