भले ही टाइगर श्रॉफ की काफ़ी फ़ैन फ़ोलोइंग हो लेकिन वह अपने पिता के बहुत बड़े फ़ैन है । टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता की लगभग सभी फ़िल्मों को देखा है । “मेरी पसंदीदा फ़िल्म थी, शिव का इंसाफ, जहां मेरे पिताजी ने 3 डी में एक सुपर-हीरो की भूमिका निभाई थी । जब मैं बच्चा था तब मैं उस फिल्म को वीडियो कैसेट पर बार-बार देखता था जब तक कि मुझे संवाद के हर शब्द का पता नहीं चल गया ।” और अब टाइगर श्रॉफ को अपने पापा जैकी श्रॉफ़ की एक और पसंदीदा फ़िल्म मिल गई है और वो है सलमान खान अभिनीत भारत ।

टाइगर श्रॉफ को पसंद आई भारत
भारत में अपने पापा जैकी के किरदार के बारें में बात करते हुए टाइगर ने कहा कि, ''मुझे भारत में उनका रोल काफ़ी पसंद आया । यह किरदार उनकी असल जिंदगी से काफ़ी मेल खाता है, अपने परिवार के लिए वही पेशन, प्यार और अपने परिवार के दिल से कुछ करने का जुनून सब कुछ ।'' मतलब कि टाइगर को भारत बहुत पसंद आई खासकर सलमान और फ़िल्म में उनके पिता की भूमिका उन्हें बहुत पसंद आई ।
और भारत में उनकी स्पेशल फ़्रेंड दिशा पाटनी के बारें में क्या ख्याल है ? “ओह हां< वह छोटे से रोल में बहुत शानदार लगती है । मुझे उनका गाना 'स्लो मोशन' काफ़ी पसंद आया । इस तरह की बड़ी फ़िल्म का हिस्सा बनना बहुत सम्मान की बात है ।'' टाइगर, जिसकी जल्द ही सलमान के साथ पर्दे पर आने की उम्मीद है, ने कहा ।
यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ की ये बातें सुन जैकी श्रॉफ़ को कहना ही पड़ेगा 'बेटा हो तो ऐसा'
टाइगर जल्द ही यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म में अपने आदर्श हीरो ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे । इस बारें में टाइगर ने कहा कि, ''यह मेरी पहली नोन-सोलो फ़िल्म है । ऐसा पहली बार है जब मैं दो हीरो वाली फ़िल्म कर रहा हूं । और वो भी ॠतिक सर के साथ जो मेरे आदर्श है । बचपन से ही मैं उनके जैसा डांस और एक्शन करना चाहता था ।''
















