संसद सत्र में इन दिनों सवर्ण आरक्षण पर चर्चा का दौर जारी है । संसद का सत्र भले ही लोगों को बोरिंग लगे लेकिन लगता है चंडीगढ़ की बीजेपी सांसद किरण खेर, जो बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं और इंडियाज गॉट टेलेंट में बतौर जज के रूप में नजर आईं थी, को ये बोर नहीं लगता, तभी तो जब सदन में गंभीर चर्चा का दौर जारी था तब किरण खेर अजीबो-गरीब भाव-भंगिमाएं बनाती नजर आ रही थी । सोशल मीडिया पर किरण खेर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

Watch: लोकसभा या इंडियाज गोट टेलेंट ? संसद सत्र में किरण खेर के अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देख लोगों ने कहा- 'द एक्सीडेंटल सांसद'

किरण खेर की अजीबो-गरीब भाव-भंगिमाएं

मंगलवार को लोकसभा में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को अतिरिक्त 10% आरक्षण देने संबंधी 124वें संविधान संशोधन विधेयक पर बहस हो रही थी, इसी दौरान चंडीगढ़ की सांसद किरण मजाकिया एक्प्रेशन देते हुए नजर आईं । 24 सेकेंड के इस वीडियो मे वह अपनी साड़ी दिखाते हुए इशारों-इशारों में कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं ।

यूजर्स ने किया ट्रोल

सदन में गंभीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान इस तरह की शक्लें बनाने के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स किरण को लेकर कई तरह की टिप्णियां कर रहे हैं । किसी ने उनकी तुलना क्लास के बैकबेंचर से की तो किसी ने कॉमेंट किया कि शायद वह भूल गई हैं कि वह संसद में हैं । ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने किरण के इस हरकत की तुलना राहुल गांधी के सदन में आंख मारने से की है । कुछ यूजर्स ने उन्हें एक्सीडेंटल एमपी तक बता दिया है । एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, मां की लाड़ली बिगड़ गई है ।

गौरतलब है कि किरण के पति अनुपम खेर की आगामी फ़िल्म, द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । यह फ़िल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने तक के सफ़र को दर्शाएगी ।

जब किरण को ऐसे अजीबो-गरीब मुंह बनाते हुए सदन में देखा गया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें, द एक्सीडेंटल सांसद तक कह दिया ।

यह भी पढ़ें : संसद में हाजिरी : किरण खेर ने किया टॉप तो रेखा हुईं फ़ेल

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब संसद के सत्र के दौरान नेता अजीबो-गरीब हरकत करते हुए देखे गए हो । संसद में कार्यवाही के दौरान कभी कुछ नेता झपकी मारते नजर आते हैं तो कभी कागज के प्लेन उड़ाते नजर आते हैं । हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसद में आंख मारने का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था ।