टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस की पर्सनल लाइफ़ हमेशा विवादों में रही है । पूर्व लिव-इन पार्टनर रिया पिल्लई और उनके बीच चल रहे कोर्ट केस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी । रिया पिल्लई ने अपने और बेटी के गुजारे भत्ते के लिए लिएंडर पेस पर कानूनी केस फ़ाइल कर दिया । इन सब परेशानियों के बीच अब सुनने में आ रहा है कि टेनिस स्टार लिएंडर पेस को तेलगू-तमिल एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के रूप में एक नई दोस्त मिल गई है । दोनों को कई मर्तबा एक साथ देखा गया है । इन दिनों लिएंडर पेस और काजल अग्रवाल को एक दूसरे की कंपनी बहुत अच्छी लग रही है ।

लिएंडर पेस और काजल अग्रवाल को पसंद आ रही है एक दूसरे की कंपनी
इनसे जुड़े सूत्र से जब इस बारें में जानना चाहा तो सूत्र ने बताया कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि काजल उर पेस रिलेशनशिप में है । सूत्र ने बताया, ''वे अभी एक दूसरे को अच्छे से जान रहे है । हो सकता है कि, मीडिया इस दोस्ती को एक अलग एंगल से देख रही हो । लेकिन फ़िलहाल उन्हें थोड़े स्पेस की जरूरत है ।''
यह भी पढ़ें : HOT ALERT! मल्टीकलर बिकिनी में काजल अग्रवाल का हॉट लुक दूर करेगा मंडे ब्लूज
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, काजल जल्द ही जॉन अब्राहम की फ़िल्म मुंबई सागा में नजर आएंगी । इसके अलावा वह कमल हासन के साथ जनवरी में इंडियन 2 की कास्ट एंड क्रू को जॉइन करेंगी । इस फ़िल्म में काजल का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा ।
















