बॉलीवुड की स्टाइलिश डिवा मलाइका अरोड़ा अपनी फ़िटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है । 46 साल की उम्र में अपनी फ़िटनेस से काफ़ी लोगों को इंस्पायर करने वाली मलाइका अपने रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट लुक और जिम लुक को लेकर छाई रहती है । हाल ही में मलाइका अपने एक जिम लुक को लेकर चर्चा में आ गई है । जिम जाते हुए मलाइका न्यूड कलर के बॉडी सूट में नजर आईं जिसके बाद एक तरफ़ उन्हें अपने फ़ैंस से खूब तारीफ़ें मिली वहीं दूसरी तरफ़ उन्हें उनके आउटफ़िट को लेकर ट्रोल भी किया गया । दिलचस्प बात है कि कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ़ भी सेम टू सेम जिम आउटफ़िट में फ़ोटोशूट करवाती हुई नजर आईं थी ।

Who Wore It Better? मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ का 'न्यूड कलर' का जिम आउटफ़िट है सेम-टू-सेम

मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस जिम लुक

कैटरीना और मलाइका ने फेमस ब्रैंड रीबॉक के वर्कआउट क्लोद्स पहने हुए है । इन कपड़ों को कंपनी ने फेमस सिंगर, फैशन डिजाइनर और बिजनस वुमन विक्टोरिया बेकहेम के साथ कलैबरेशन से तैयार किया है ।

Who Wore It Better? मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ का 'न्यूड कलर' का जिम आउटफ़िट है सेम-टू-सेम

सोशल मीडिया पर मलाइका का जिम जाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह न्यूड कलर के जिम टाइट्स और स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं । इसके साथ उन्होंने वाइट रीबॉक स्लिपऑन से अपने जिम लुक को कंप्लीट किया है । बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ बन में बांधकर ब्लैक ओवरसाइज्ड सनग्लासेज लगाकर यूं तो मलाइका काफ़ी ग्लैमरस लग रही हैं लेकिन उनके जिम सूट का न्यूड कलर उन्हें ट्रोल कर गया । सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि 'कपड़े पहने हैं कि नहीं' वही किसी ने लिखा, 'सस्ती किम कर्दाशियन' । वहीं कुछ ने उनकी तारीफ़ भी की है और लिखा, 'वे फिट हैं और उस आउटफिट में बहुत अच्छी लग रही हैं ।'

बता दें कि सेम जिम आउटफ़िट हाल ही में कैटरीना कैफ़ भी पहने हुए नजर आईं थी । कैटरीना ने अपनी ये फ़ोटो खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी । ये जिम आउटफ़िट Reebok x Victoria Beckham का कैप्सूल कलेक्शन है ।