दीपिका पादुकोण इन दिनों दिल्ली की गलियों में अपनी आगामी फ़िल्म छपाक की शूटिंग कर रही है । आए दिन शूटिंग लोकेशन से दीपिका पादुकोण के लुक और सीन लीक हो रहे है जिसमें कभी दीपिका स्कूल ड्रेस में नजर आती हैं तो कभी साधारण लिबास में । लेकिन इस बार जो छपाक का लीक वीडियो सामने आया है उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है । इस लीक वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके को-स्टार विक्रांत मैसी, जो उनके लव इंटरेस्ट का किरदार अदा कर रहे है, एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे है ।

छपाक : दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी का 'किसिंग वीडियो' हुआ लीक, तो लोग बोले-'बच्चों को मत दिखाओ'

दीपिका पादुकोण छपाक की शूटिंग कर रही हैं

छपाक में पहली बार विक्रांत और दीपिका की जोड़ी दिखाई देगी । इन दिनों दीपिका के साथ विक्रांत भी छपाक की शूटिंग में शामिल हो गए है । और इन दिनों दोनों के बीच रोमांटिक सीक्वंस फ़िल्माया जा रहा है । और इसी सीन को फ़िल्माते हुए दोनों का एक किसिंग सीन लीक हो गया ।

लोग बोले-बच्चों को मत दिखाओ

लीक हुए विडियोज में से एक में विक्रांत और दीपिका एक बिल्डिंग की छत पर रोमांटिक सीन शूट करते दिखाई दे रहे हैं । पहले विक्रांत दीपिका को गले लगते है इसके बाद उनका किस सीन शूट किया जाता है । वहीं दूसरे विडियो में विक्रांत और दीपिका के इस सीन को दूसरे एंगल से जूम करके लिया गया है ।

विडियोज में देखा जा सकता है कि जब यह सीन शूट किया जा रहा था तब आसपास कितनी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो अपने घरों की छत से झांकते हुए दीपिका और विक्रांत को देख रहे थे ।

वायरल क्लिप्स में सुना जा सकता है कि कैसे विक्रांत और दीपिका के किस करते ही लोगों ने शोर मचाना और सीटी बजाना शुरू कर दिया । कुछ तो यह भी कॉमेंट करते दिखे कि 'यह बच्चों को मत दिखाओ' ।

यह भी पढ़ें : छपाक : एसिड अटैक सर्वाइवर दिखने के लिए दीपिका पादुकोण को लगता है इतना टाइम

छपाक की बात करें तो, यह असल जिंदगी की घटना पर बेस्ड एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष की कहानी को बयां करती है । मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फ़िल्म छपाक के साथ दीपिका भी फ़िल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रख रहे है । फ़िल्म के लीक हुए हर लुक ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ा कर रख दिया है । यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।