हीरोपंती 2 की असफ़लता से लेकर लॉन्ग टाइम गर्लफ़्रेंड दिशा पाटनी से ब्रेक अप तक टाइगर श्रॉफ बीते दिनों लगातार चर्चा में बने रहे । दिशा पाटनी से अपने ब्रेक अप के बाद हालांकि टाइगर श्रॉफ ने कभी कोई बयान नहीं दिया लेकिन करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 7 के काउच पर बैठकर टाइगर श्रॉफ ने अपनी लव लाइफ़ के बारें में खुलकर बात की ।

टाइगर श्रॉफ की लव लाइफ़
कॉफी विद करण सीजन 7 में अपनी डेब्यू पार्टनर कृति सेनन से साथ नजर आए टाइगर ने शो के दौरान फाइनली अपने रिलेशनशिप स्टेटस को भी क्लियर कर दिया । टाइगर ने अपने सिंगलहुड को एडमिट करते हुए उस एक्ट्रेस का नाम भी बताया जिसके प्रति वह अट्रैक्टेड हैं । टाइगर ने शो में बताया कि वो इस समय सिंगल हैं । टाइगर ने कहा, “मैं सिंगल हूं । मुझे तो कम से कम ऐसा ही लगता है और मैं इस समय चारों ओर देख रहा हूं ।’
टाइगर यहीं तक नहीं रुके उन्होंने उस एक्ट्रेस का नाम का खुलासा किया जिसके प्रति उन्हें लगाव होता जा रहा है । टाइगर ने कहा, “मैं हमेशा श्रद्धा कपूर से इंफैचुएटेड रहा हूं । मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी है ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म बड़े मियां छोटे मियां, कृति सेनन के साथ गणपत और बागी 4 में एक्शन अवतार में नजर आएंगे ।
















