भूल भुलैया 2 जैसी साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में से एक देने वाले कार्तिक आर्यन खुद अपने लिए इस साल को अपने लिए सबसे खास मानते हैं और इसके लिए वह भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं । गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कार्तिक आर्यन मुंबई के सबसे चर्चित गणेश पांडाल लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे । इसी के साथ कार्तिक लालबाग का राजा के दर्शन करने वाले पहले सेलिब्रिटी भी बन गए ।

मुंबई के लालबाग चा राजा के पहले दर्शन कर कार्तिक आर्यन ने कहा- ‘जीवन बदलने वाले साल के लिए धन्यवाद बप्पा, आगे भी ऐसे ही मन्नतें पूरी करें’

कार्तिक आर्यन ने लिया गणपति बप्पा का आशिर्वाद

महामारी के 2 साल के ब्रेक के बाद मुंबई में पूरे जोश के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत के साथ, कार्तिक लालबाग का राजा के अपने पहले दर्शन और साल भर के लिए आशीर्वाद लेने के लिए पंहुचे । गणपति बप्पा का दर्शन कर कार्तिक ने बप्पा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, “गणपति बप्पा मोरया !!! #LalBaugchaRaja पहला दर्शन पाकर धन्य हो गया ❤️ धन्यवाद बप्पा इसे बनाने के लिए जीवन बदलने वाला साल ❤️ और आशा करता हूं आप आगे भी मेरी सारी मन्नते ऐसे ही पूरी करते रहे ??”

8b781b45-41bb-458c-a5a9-0722131bc1f5

बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सुपरहिट से लेकर एक प्यार करने वाले और लगातार बढ़ते हुए फैनडम तक, कार्तिक के पास बप्पा का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बहुत कुछ था । वह इस खास साल में लालबाग का राजा के दर्शन करने वाले पहले सेलिब्रिटी भी बन गए, क्योंकि लालबाग महामारी के 2 साल के अंतराल के बाद दर्शन के लिए खुला है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो कार्तिक की आगामी फ़िल्में हैं- शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अगली फिल्म ।