बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा भले ही फ़िल्मों से दूर हैं लेकिन वह किसी न किसी वजह से लगातर चर्चा में बनी रहती हैं । जहां एक तरफ़ किम सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड लुक के कारण छाई रहती हैं वहीं दूसरी तरफ़ इन दिनों वह टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ अपनी कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । किम शर्मा और लिएंडर पेस के गोवा वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।

किम शर्मा और लिएंडर पेस में आई नजदीकियां
हाल ही में किम को टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ गोवा में स्पॉट किया गया । गोवा से किम और लिएंडर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इन्हें देख उनके डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं । जहां कुछ तस्वीरों में किम लिएंडर पेस की बांहों में नजर आ रही हैं वहीं कुछ तस्वीरों में वह एक साथ रेस्तरां में खाने का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं । बता दें कि दोनों ही अभी सिंगल है ऐसे में दोनों की कोजी तस्वीरें इनके बीच की नजदीकियों को बयां कर रही हैं ।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब किम का किसी खिलाड़ी के साथ नाम जुड़ा हो । इससे पहले किम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी । बाद में दोनों में दूरी आ गई और युवराज ने हेजल कीच से शादी कर ली । वहीं किम ने अली पुंजानी से शादी की थी, जिनसे उनका साल 2016 में तलाक हो गया ।
वहीं लिएंडर पेस की शादी 2017 में रिया पिल्लई से हुई थी । लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया ।
















