साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कबीर सिंह में अपने प्रीति किरदार से तारिफ़ें बटोरने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री में से एक हैं । लगभग हर फ़िल्ममेकर की पसंद बन चुकीं कियारा आडवाणी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन अपना एक अंडरवॉटर बिकिनी लुक शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

कियारा आडवाणी का अंडरवॉटर स्विमिंग
कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह निऑन कलर की बिकिनी में अंडरवॉटर तैरती हुई नजर आ रही हैं । इस वीडियो में कियारा निऑन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं । कियारा का यह वीडियो एक पुराना वीडियो है जिसे उन्होंने अब पोस्ट किया है । कियारा की अंडर वॉटर स्वीमिंग को देख फ़ैंस क्रेजी हो गए हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, कियारा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में, कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में, वरुण धवन के साथ फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आएंगी ।
















