2014 में आई फ़ुगली फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फ़िल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से ज्यादा सुर्खियों में आई जब उन्होंने फ़िल्म में मिसेज धोनी का किरदार अदा किया । लेकिन इसी के साथ-साथ उन्हें मशीन फ़िल्म के 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने से काफ़ी लोकप्रियता हासिल हुई ।

कियारा कहती हैं, 'लोग मुझे मस्त मस्त गर्ल कहतें हैं, और जब भी कोई मुझे ऐसे पुकारता हैं, मेरे चेहरे पर मुस्कान खिल आ जाती हैं । पहले कुछ हफ्तों के लिए, आप फिल्म से जुड़े हैं, तो आपको लगता है कि शायद, आप एक बेहतर काम कर सकते थे । लेकिन धीरे-धीरे वक्त के साथ आप डिटैच होने लगते हो ।'

अब तक तीन फिल्में कर चुकीं कियारा आडवाणी मानती हैं, की हर फिल्म से उन्हें कुछ ना कुछ सिखने को मिला हैं । वह कहती हैं, 'अब तक का मेरा सफर काफी अच्छा रहा हैं । मैं भाग्यशाली हूं, की जिनकी फिल्में देखकर मैं बडी हुई हूँ उनके साथ काम करने का मुझे मौका मिल रहा हैं । हर फिल्म के साथ मैं अपने आपको साबित करने की कोशीश कर रहीं हूँ ।'

कियारा का कहना हैं की, वो हर फिल्म पर काफी मेहनत करती हैं, लेकिन अगर कोई फिल्म नही चली, तो उन्हें बुरा नहीं लगता, “आप कभी अपनी फिल्म के नतीजे का अनुमान नहीं लगा सकते हैं । मेरी पिछली फिल्म (मशीन) ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन यह अभी भी मेरे दिल के करीब है ।"