कबीर सिंह में प्रीति किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी पिछली रिलीज गुड न्यूज और गिल्टी में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए भी खूब सराहना बटोरी है । रोमांटिक ड्रामा में सराहनीय काम कर चुकी कियारा आडवाणी अब करण जौहर के निर्देशन में कॉमेडी फ़िल्म करना चाहती हैं । बता दें कि करण जौहर की वेब सीरिज लस्ट स्टोरीज में कियारा ने प्रभावशाली प्रर्दशन किया ।

कियारा आडवाणी ने जताई कॉमेडी फ़िल्म करने की इच्छा
करण के साथ रोमांटिक फ़िल्म करने पर कियारा ने कहा कि, “मैं करण से यह कहना चाहती हूं कि वह एक कॉमेडी फ़िल्म डायरेक्ट करें। मैं उनके साथ कॉमेडी फिल्म करना चाहती हूं । वैसे उनकी प्रेम कहानियां भी मजाकिया हैं और उसकी टाइमिंग भी बहुत बढ़िया है ।” वैसे यदि कियारा की बात पर गौर फ़रमाएंगे तो कियारा को कॉमेडी करते हुए देखना काफ़ी मनोरंजक होगा ।
यह भी पढ़ें : कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में टॉपलैस होकर बढ़ाई हॉटनैस
कियारा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बम में नजर आएंगी । इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ भूल भूलैया 2, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेरशाह और इंदु की जवानी में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी ।
















