बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फ़ैमिली के साथ घर में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं । लॉकडाउन में रहने के बावजूद भी करीना कपूर खान अपनी ब्यूटी और फ़िटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही हैं । कुछ महीने पहले अपना इंस्टाग्राम डेब्यू करने वाली करीना कोरोना काल में घर पर रहते हुए अपने ब्यूटी और फ़िटनेस का खास ध्यान रख रही हैं । हाल ही में करीना ने अपने ए ब्यूटी सीक्रेट को फ़ैंस के साथ शेयर किया ।

नो मेकअप लुक के साथ करीना कपूर खान का ब्यूटी सीक्रेट, ‘दिन में कम से कम 100 बार पाउट करना’

करीना कपूर खान के होठ करते हैं उनसे ज्यादा वर्कआउट

करीना के इंस्टा पर आने से उनके फ़ैंस बेहद खुश हैं क्योंकि एक तो उन्हें अपनी चहेती एक्ट्रेस की झलक देखने को मिल जाती है साथ ही तैमूर और सैफ़ के एक्सक्लूसिव फ़ोटोज भी देखने को मिल जाती हैं । करीना ने अपना एक 'नो मेकअप' लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । इसीके साथ करीना ने बताया है कि वह दिन में कम से कम 100 बार तो पाउट करती हैं । करीना ने अपनी पाउट-परफ़ेक्ट सेल्फ़ी पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि मेरे होठ सबसे ज्यादा वर्कआउट करते हैं । मुझे लगता है कि मैं एक दिन में कम से कम 100 पाउट तो करती ही हूं ।”

View this post on Instagram

I think my lips exercise the most... Well, I do atleast 100 pouts a day! ??‍♀️?

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, करीना जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी । इसके अलावा वह करण जौहर की फ़िल्म तख्त में भी अहम भूमिला निभाती हुई नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

This pretty much sums up mother's day and well... every other day with Tim ❤️? #HappyMothersDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on