बॉलीवुड की सबसे गॉर्जियस और स्टनिंग अभिनेत्री में शुमार कैटरीना कैफ ने अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है । अपने वेकेशन के दिनों को याद करते हुए कैटरीना कैफ ने अपना फ्रेश और वाइब्रेंट बीच लुक शेयर किया है जिसे उनके फ़ैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं ।

कैटरीना कैफ का बीच लुक
शेयर किए गए फ़ोटो में कैटरीना ब्लू बिकिनी टॉप और प्रिंटेड बिकिनी बॉटम में सुपर सिजलिंग लुक देते हुए नजर आ रही हैं । कैटरीना ने अपने वाइब्रेंट बिकिनी लुक को सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है । वहीं कैट के मैसी ओपन हेयर उनके लुक को और ज्यादा स्टनिंग बना रहे हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में नजर आईं कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आएंगी । इसके अलावा कैट विजय सेतुपति के साथ फ़िल्म मैरी क्रिसमस में नजर आएंगी । इन दिनों कैट डायरेक्टर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही मैरी क्रिसमस की शूटिंग में बिजी है । इसके अलावा उनकी एक और आगामी फ़िल्म है भूत पुलिस ।
















