बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं । पिछले दिनों ये कयास लगाए जा रहे थे कि, कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं लेकिन कपल ने इन खबरों पर कोई बयान जारी नहीं किया न तो इसे झूठ बताया और न ही कंफ़र्म किया । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि कैटरीना कैफ सच में प्रेग्नेंट हैं । इतना ही नहीं हमें डिलीवरी टाइम को लेकर भी अंदर की खबर का पता चला है ।

कैटरीना कैफ सच में माँ बनने वाली हैं
करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि, “कटरीना फिलहाल प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। डिलीवरी अगले महीने, 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच हो सकती है। कैटरीना और विक्की इस खबर को अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते और संभवतः बच्चे के जन्म के बाद ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।”
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फ़ोर्ट बड़वाड़ा में शादी की थी। उस वक्त दोनों ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “सिर्फ़ प्यार और कृतज्ञता हमारे दिलों में है, इस पल तक पहुंचाने के लिए। आप सबके प्यार और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं, जैसे हम अपनी नई यात्रा शुरू कर रहे हैं।”
पिछले साल फैंस से बातचीत के दौरान जब कैटरीना से पूछा गया कि वह हमेशा इतनी शांत और संयमित कैसे दिखती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया था, “जब भी मुझे किसी बात की टेंशन होती है तो मैं घर जाकर 45 मिनट तक बोलती रहती हूं। विक्की बीच-बीच में कह देता है कि ये लाइन समझ नहीं आई या अंग्रेज़ी थोड़ी अलग थी, लेकिन वो पूरे ध्यान और प्यार से सुनता है। इससे मेरा बोझ हल्का हो जाता है और मैं रिलैक्स महसूस करती हूं।”
कैटरीना कैफ पिछली बार टाइगर 3 (2023) और मेरी क्रिसमस (2024) में नजर आई थीं। वहीं विक्की कौशल हाल ही में छावा में दिखाई दिए, जो 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।
















