बधाई हो...फाइनली कैटरीना कैफ ने लंबे इंतजार के बाद अपनी प्रेग्नेंसी को कंफ़र्म कर दिया है । बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सभी के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है । जल्द ही मां बनने वाली कैटरीना कैफ ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है ।

गुड न्यूज! कैटरीना कैफ ने कंफर्म की अपनी प्रेग्नेंसी ; विक्की कौशल के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

कैटरीना कैफ ने शेयर की गुड न्यूज

कैटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है जिसमें कैटरीना व्हाइट कलर की वी-नेकलाइन बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं । वहीं विक्की भी कैटरीना के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं । जल्द ही माता-पिता बनने वाले इस खूबसूरत कपल की ख़ुशी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है ।

कैटरीना और विक्की ने गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, “खुशी और ग्रेटीट्यूड के साथ, हम अपनी जिंदगी का सबसे बेस्ट चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं ।” प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ फैंस और सेलेब्स कपल को लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं ।

बता दें कि 20 सितंबर को बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले कैटरीना की प्रेग्नेंसी को कंफ़र्म किया था । इतना ही नहीं हमने डिलीवरी टाइम को लेकर भी अपडेट दी थी । करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि, “कैटरीना फिलहाल प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। डिलीवरी अगले महीने, 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच हो सकती है।”

कैटरीना और विक्की कई सालों की डेटिंग के बाद साल 2021 में ग्रैंड वेडिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे ।