अपने किरदारों में ढलने के लिए कलाकार क्या क्या नहीं करते । वह हर तरह के चैलेंज के लिए तैयार रहते हैं । और अपने किरदार में फिट बैठने के लिए किसी भी हद तक जाते है । एक ऐसे ही अभिनेता हैं कार्तिक आर्यन, जो अपने किरदार को परफेक्ट तरीके से निभाने में कोई कौताही नहीं करते और अपनी हर फिल्म के किरदार के अनुसार खुद को ट्रांसफ़ोर्म करते है । यही वजह है कि जब इम्तियाज़ ने उन्हें अपनी फिल्म लव आज कल के लिए आठ किलो वजन घटाने को कहा तो वह इसके लिए फौरन तैयार हो गए और उन्होंने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

कार्तिक आर्यन ने घटाया 8 किलो वजन
दरअसल, लव आजकल में वह दो दौर के किरदार में नजर आएंगे । अपने एक किरदार में उन्हें 90 के दशक का दिखना था जिसके लिए उन्हें अपना कुछ वजन कम करना था । लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज के कहने पर कार्तिक ने स्ट्रिक्ट डायट फॉलो अपना 8 किलो वजन कम किया ।
कार्तिक दो दौर के किरदार निभाएंगे
फिल्म में वह रघु और वीर के किरदार में नजर आएंगे । रघु का किरदार 90 के दौर से संबंध रखता है । वहीं वीर नए जमाने का है । ऐसे में दोनों किरदारों में पूर्ण रूप से भिन्नता दिखाने के लिए ही उन्हें इम्तियाज़ ने वजन कम करने को कहा । चूंकि रघु का किरदार स्कूल गोइंग बॉय है, इसलिए उन्होंने अपने लुक को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज़ के हेयर स्टाइल को भी बदला, ताकि वह स्कूल किड लग सकें ।
कार्तिक ने लव आजकल के सेट की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बाकी सह कलाकारों के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में पोज देते नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ रूप से नजर आ रहा है । उन्होंने उसे कैप्शन देते हुए लिखा हैं।
वाकई कार्तिक अपने हर किरदार के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । वह हर बार कुछ चैलेंजिंग करने की कोशिश में जुटे हुए हैं । बताते चलें कि कार्तिक के दोनों ही लुक की खूब तारीफ ही रही है । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्दारा खूब पसंद किया जा रहा है और फ़िल्म के लीड एक्टर्स सारा और कार्तिक पर सभी बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं ।
















