सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बड़े ही मजेदार अंदाज में लोगों को कह रहे हैं कि वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन कराना न भूले जिसकी प्रक्रिया कुछ ही वक़्त में शुरू हो जाएगी । कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म धमाका को लेकर चर्चा में बने हुए हैं ।

कार्तिक आर्यन की अपील
1 मई से देश भर में 18 साल से 45 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की प्रकिया शुरू हो जाएगी । जिसका पंजीकरण 28 मार्च को शाम 4 बजे से शुरू हो गया है । ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये बड़े ही मजेदार अंदाज में कार्तिक लोगो से वैक्सीन पंजीकरण करने की अपील कर रहे हैं । अपनी फिल्म पति पत्नी और वो का एक प्यारा सा फोटो पोस्ट कर ,कार्तिक ने कहा, “जब आप 45 साल से ज्यादा हो तब भी आपको कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 1 मई तक इंतजार करना होगा, क्योंकि आपकी बीवी ने मोह्हले को बता दिया हैं कि आप 41 साल के हो । पंजीकरण की प्रक्रिया आज शुरू होगी ।”
कार्तिक ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि पब्लिक जगहों पर भूलकर भी मास्क नीचे न करे । मास्क पहनने की बात पर कार्तिक लोगों को जागरूक कर रहे हैं और खुद भी मास्क पहनकर इस जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं । अपने एक पोस्ट में बजरंग बली के अवतार में कोरोना वॉरियर्स को भगवान का दर्जा देकर कार्तिक ये बता रहे हैं अपनी जिंदगी को ताक पर रख कर ,हनुमान बनकर ये ऑक्सीजन सिलिंडर नही बल्कि जिंदगी से जंग लड़ रहे लोगों के लिए संजीवनी बूटी ला रहे हैं इनको सलाम ।
हाल ही में कार्तिक कोरोना से ठीक हुए हैं इसलिए वह देश को बस यही कहना चाहते हैं कि वैक्सीन जरूर लगवाएं लेकिन उससे पहले पंजीकरण अवश्य कराएं तांकि ये महामारी इस विश्व से दूर हो सके और ये जहाँ फिर से बेफिक्र होकर खुली सांसे ले सके।
















