कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 ने रिलीज के पहले दिन 14.11 करोड़ की कमाई के साथ ही यह साबित कर दिया कि आने वाले दिनों में फिल्म का खूब बोलबाला होगा । भूल भुलैया 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड 55.96 करोड़ रु की कमाई कर बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया । वहीं कार्तिक आर्यन ने भी भूल भुलैया 2 की शानदार कमाई के साथ अपनी अन्य हिट फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है ।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2
कार्तिक अपनी फिल्म को मिल रहे इस तरह के प्यार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं । इस बीच फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लाइव देखने कार्तिक रविवार शाम को मंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी सिनेमा पहुंचे और जहां उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म का शो को हाउसफुल था । यहां अपने सुपरस्टार कार्तिक को देखन उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया ।

इस विजिट के बाद सबके चहेते कार्तिक जुहू गए, जहां उन्होंने फैमिली, दोस्तों और पैपराज़ी और उनकी फैमिली के लिए भी एक स्क्रीनिंग रखी थी। इतना ही कार्तिक यहां सबसे पर्सनली मिले और इसके बाद फिर वो सीधा ब्रांदा के गेटी सिनेमा पहुंच गए अपने फैंस से मिलने ।

कार्तिक ने न केवल अपनी फिल्म से बल्कि अपने काम के प्रति अपने समर्पण से सभी को चौंकाया और इम्प्रेस किया हैं । ऐसा इसलिए क्योंकि कार्तिक बिना दिन और रात देखे अपनी इस फिल्म का नॉन स्टॉप प्रमोशन किया है । अब जबकि फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिल गई है तो भी वह अपने प्रशंसकों के लिए एक अच्छा समय सुनिश्चित करने के लिए एक पांव पर खड़े है ।

बता दें, कार्तिक अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स जिसमें कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म शामिल है, के साथ आने वाले दिनों में अपने फैन्स को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार है ।

















